अनूपशहर से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। नहर के नजदीक सभी थाना क्षेत्रों को बच्चे के डूबे होने की सूचना भेज दी गई।
बुलंदशहर के जहांगीरपुर क्षेत्र में स्थित माचड़ गांव की नहर में 5 दिन पहले नौ वर्षीय मासूम डूब गया था। गोताखोर की मदद से लगातार मासूम की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह अलीगढ़ की नहर में बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
मांचड़ गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि 22 मई को उनका नौ वर्षीय बेटा सजंय नहर में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते हुए बच्चा नहर में डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहांगीरपुर थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी।
अनूपशहर से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। नहर के नजदीक सभी थाना क्षेत्रों को बच्चे के डूबे होने की सूचना भेज दी गई। शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ी, थाना खैर, अलीगढ़ से सूचना मिली कि बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।