फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रधान डाकघर के माध्यम से खाते में जमा कराएं दो हजार के नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर आपके पास अभी भी दो हजार रुपये का नोट हैं तो आप प्रधान डाकघर के माध्यम से दो हजार रुपये के नोट को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेज सकते हैं। आरबीआई नोटों के बदले आपके बैंक खाते में धनराशि हस्तांतरित कर देगा।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह ने बताया कि यदि किसी के पास दो हजार रुपये के नोट रह गए हैं तो प्रधान डाकघर के माध्यम से उस धनराशि को अपने खाते में जमा करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित को एक फॉर्म भरकर अपने बैंक खाते की संख्या, नोटों की संख्या और उनके योग का विवरण भरकर देना होगा। यहां से संबंधित नोट का बीमा कर रजिस्ट्री के माध्यम से आरबीआई को भेजा जाएगा। जहां से ग्राहक ने जिस खाते का विवरण भरा होगा आरबीआई की ओर से उस खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें