फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सनैता भाईपुर गांव में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में करीब 350 उपभोक्ता बिना बिजली और पानी के रह रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया।

सनैता भाईपुर गांव निवासी अतुल ने बताया कि बुधवार रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जानकारी नहीं थी कि आपूर्ति चालू नहीं होगी। पूरी रात ग्रामीण बिजली के इंतजार में बैठे रहे। अगले दिन बृहस्पतिवार को भी को आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। पूरे दिन गर्मी में बिन बिजली और पानी के रहना पड़ा। शुक्रवार भी यही आलम रहा। पिछले तीन दिन से लाइनमैन और संविदा कर्मियों को फोन कर जानकारी ली गई तो उन्होंने आगे से फॉल्ट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मैनपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन तक लगातार आपूर्ति बाधित रहने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत भी बनी है। इसी के विरोध में बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया। अभी भी देर शाम तक आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मोनू चौहान, मनोज चौहान, अवधेश राघव, सुधीर, इकबाल, सतिश, यशवीर, किन्ना शर्मा, आनंद, दीपक, राजू, सत्यप्रकाश, नीतेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें