फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसडीएम मवाना की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
मवाना में किसान की मौत और एसडीएम मवाना को गिरफ्तार कर बर्खास्त करने की कार्रवाई की मांग के लिए 
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसान जगबीर गुर्जर की एसडीएम मवाना मेरठ के सामने आत्मदाह के बाद मौत हो गई। इससे नाराज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए एसडीएम मवाना की बर्खास्तगी की और गिरफ्तारी की मांग की है। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के द्वारा मेरठ में हो रहे युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। एसडीएम मवाना के सामने किसान जगबीर गुर्जर द्वारा की गई आत्महत्या इसका प्रमाण है। ऐसे अधिकारी की त्वरित गिरफ्तारी हो और उसे तुरंत बर्खास्त किया जाए। किसानों के साथ किसी तरह का अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी ने कहा कि एसडीएम मवाना को तुरंत किसान की आत्महत्या को लेकर बर्खास्त किया जाए।
पूर्व जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा एसडीएम मवाना मेरठ के खिलाफ किसान हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। अन्यथा रालोद सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। युवा जिला अध्यक्ष माजिद गाजी ने कहा कि रालोद जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसान को न्याय दिलाने का काम करेगी। रालोद नेता मांगेराम खटीक ने कहा की सरकार से किसान की आत्महत्या का हिसाब लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रोहित चौधरी, दुष्यंत चौधरी, जितेंद्र सिंह पिपाला, सतीश कुमार, नईम मालिक, धीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव देशराज सिंह, कार्यालय प्रभारी अश्वनी सिंह, जिला महासचिव उत्तम चौधरी, जिला महासचिव रंजीत चौधरी, नईम मंसूरी, डॉ. जाहिद खान और नदीम अंसारी समेत अन्य रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें