फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप सज्जा प्रतियोगिता में ज्योति रहीं अव्वल

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दीप सज्जा प्रतियोगिता में ज्योति रहीं अव्वल
विज्ञापन

बुलंदशहर। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बुधवार को दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें 55 छात्राओं ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाली छात्राओं ने एक से बढ़कर एक दीप आदि बनाए, जिन्हें सभी ने पसंद किया और छात्राओं की कला को सराहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ज्योति ने पहला, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति सिंह ने दूसरा और बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा वर्षा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका इनर व्हील शाइन क्लब की अध्यक्ष अंशु बंसल, उपाध्यक्ष मोनिका मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सुषमा छाबड़ा और सदस्य वर्षा छावड़ा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें