फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहासू। क्षेत्र के कसूमी गांव में चलो गांव की ओर अभियान के दौरान पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कार्यकर्ताओं पर राइफल और पिस्टल से फायरिंग की। मामले में कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी कुलदीप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा से पहासू के मंडल अध्यक्ष हैं। गत आठ फरवरी को वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांव कसूमी में प्रवास के लिए पहुंचे थे। जब वह गांव में पहुंचे तो गांव के मुख्य रास्ते पर कुछ ईंटे पड़ी हुई थीं। रास्ता उखड़ा हुआ था। जिसे सही कराने के लिए पीड़ित ने सीडीओ, डीपीआरओ और डीडीओ को फोन कर जानकारी दी। जिसे अधिकारियों ने नौ फरवरी की शाम तक सही कराने का आश्वासन दिया था। साथ ही सही कराने के लिए ग्राम सचिव अभिलाष कुमार को भेजा था। पीड़ित भी अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसी से गुस्साए प्रधान पति ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्होंने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडो से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को उसके साथी रात्रि प्रवास के दौरान गांव के ही विमल के घर ले गए। जिस पर आरोपी प्रधान पति भी अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया और फिर से गाली गलौच व अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर अन्य लोगों ने बीजेपी नेता के साथ लाठी व राइफल की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर से कई राउंड फायर कर आतंकित किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित कुलदीप सिंह की तहरीर पर गांव प्रधान पति नरेश, अभिषेक, राजकुमार, शेरपाल, भूरा कमल, आल्हा, नरेशी व जयभगवान के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रधान पति को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने दी शिकायत
ग्राम प्रधान सपना देवी ने भाजपा नेता कुलदीप पर अन्य कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव समाज में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं ने रोका। उनके पति नरेश ने इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें