फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दौलतपुर खुर्द टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
डिबाई के कर्णवास में क्रिकेट टूर्नामेंट में दौलतपुर टीम बैटिंग करते हुए। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
डिबाई। क्षेत्र के गांव कर्णवास में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। दौलतपुर खुर्द क्रिकेट क्लब और नरौरा क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। दौलतपुर खुर्द ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दौलतपुर की टीम 11.8 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरौरा की टीम दौलतपुर से एक रन से हार गई। दौलतपुर खुर्द टीम के खिलाड़ी मोहित शर्मा सबसे ज्यादा 27 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान आयोजक वेदप्रकाश, अशोक कुमार, विष्णु, हरिओम, मोहित यादव, पवन बघेल, शेखर, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में डिबाई का दबदबा

डिबाई। नगर के कुबेर इंटर कॉलेज में जनपदीय बैडमिंटन व टीटी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण सिंघल ने शुभारंभ किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी माया यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के आठों क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक व बालिका में डिबाई प्रथम तथा अनूपशहर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक में अनूपशहर प्रथम तथा खुर्जा द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका में अनूपशहर प्रथम तथा डिबाई द्वितीय स्थान पर रहा। रेफरी सुशील शर्मा, वीर प्रताप सिंह, बहादुर सिंह रहे। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें