फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला

Fri, 28 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के चचेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना नरसेना में दर्ज कराई है।

क्षेत्र के करियारी गांव निवासी गरीबा सिंह जाटव का बेटा ननुआ (28) बुलंदशहर में ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह गांव आया था। बुधवार दोपहर को घर से ऊंचागांव जाकर उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी।
विज्ञापन


देर शाम तक जब वह अपने घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को ननुआ का शव करियारी मार्ग पर ऊंचागांव स्थित त्रिलोक सिंह के जंगल में पड़ा मिला। शव के आसपास खून पसारा हुआ था।

शव देखकर ऐसा प्रतित हो रहा था कि उसकी लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई। चश्मदीदों ने बताया कि घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित नल पर शराब के खाली गिलास और बोतल पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ननुआ अविवाहित था और उसे सुनाई भी कम देता था।

युवक का छोटा भाई विक्रम हरियाणा में नौकरी करता है। चचेरे भाई की तहरीर पर थाना नरसेना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई मुंशी सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी करियारी ने अज्ञात में दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें