फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 08 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ राजमार्ग पर जेपी विश्वविद्यालय गेट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रामपुर गांव थाना नरौरा निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र कालीचरण अपने बहनोई दिनेशपाल सिंह के साथ बाइक से  अनूपशहर से डिबाई जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अलीगढ़ रोड पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक ज्ञानप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सिकंदराबाद में बाइक व टाटा-407 की टक्कर से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।  गांव सराय दुल्हा निवासी सतेंद्र पुत्र राजपाल, जितेंद्र पुत्र रिशपाल व गुलाब बाइक से घर जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे खुर्जा रोड पर गांव शाहबाजपुर के पास सामने से आ रहे टाटा चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद टाटा चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और टाटा-407 को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें