फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 08 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पति से विवाद बताया गया। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी चंद्रकली (36) पत्नी कमलेश ने रविवार को दोपहर घर के खपरैल में धन्नी से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के चचेरे ससुर झुन्नी ने बताया कि मृतका का पति कमलेश और उसके चारों भाई बंटवारे के बाद एक ही आंगन में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। घटना के समय वह पड़ोसियों के साथ घर के बाहर बैठे थे। उधर, पति कमलेश का कहना है कि सुबह पत्नी से मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद उसने खाना नहीं बनाया।
विज्ञापन


बच्चों के भूखे रहने पर डांट दिया तो उसने फांसी लगा ली। घटना के समय वह खेत में था। परिजन जिला अस्पताल से शव घर ले गए। उधर, घटना की सूचना मृतका के मायके कबरई (महोबा) थाना क्षेत्र के सचौरा गांव में दी गई है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मथनाखेड़ा गांव निवासी अरविंद (20) पुत्र श्याम बहादुर ने शनिवार की रात घर में जहर खा लिया। उधर, बड़ोखर खुर्द गांव निवासी अराधना (28) पत्नी राजकुमार ने रविवार को सुबह जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
============
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें