फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस! मृतक को ही बना दिया कातिल

Mon, 08 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विज्ञापन
धाराओं में खेल करने के पुलिस के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। जमीन विवाद में जिस युवक की हत्या हुई, उसी को आरोपी भी बना दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगराजाट निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि बड़े भाई हरवीर सिंह के दो पुत्र अमित कुमार व ललित कुमार हैं। अमित शादीशुदा था और परिवार से अलग रहता है। हरवीर के पास 18 बीघे जमीन है।
विज्ञापन


अमित अपने पिता से जमीन में हिस्सा मांग रहा था, लेकिन वह जमीन नहीं दे रहा था। इसको लेकर पिता-पुत्र के बीच आए दिन झगड़ा रहता था। चार मई 2017 की रात हरवीर अपने छोटे पुत्र ललित कुमार व एक अन्य रोबिन कुमार के साथ आया।

तीनों ने चाकुओं से गोदकर अमित की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक अमित के चाचा अनिल कुमार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन हत्यारोपियों में मृतक अमित का नाम ही शामिल कर दिया। मृतक का नाम ही हत्यारोपियों में शामिल होने से जहां वादी परेशान है, वहीं पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



यह हुई गड़बड़ी ः कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांचाल का कहना है कि अमित की हत्या का आरोप पिता हरवीर और भाई ललित आदि पर है। रिपोर्ट कंप्यूटर पर फीड करते समय ललित के स्थान पर मानवीय भूल से अमित का नाम टाइप हो गया। जिसे समय रहते सुधार लिया गया है। एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि गलती किसके स्तर पर हुई है, इसकी जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें