फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिलने पर महिला को पीटकर मार डाला

Thu, 06 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
murder shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कलां गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर मार डाला। महिला के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव महद्दीपुर बांगर निवासी सफीका पुत्र सिताब ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेशमा का निकाह करीब एक साल पहले कोतवाली देहात के गांव मामनकलां निवासी साबिर पुत्र मोबिन से किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 4 अक्तूबर की शाम 5 बजे पति साबिर, ससुर मोबिन, सास परवीन, जेठ साजिद, ननद फिरदोश और मुरसलीन पुत्र यासीन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रेशमा को बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सफीका ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पति साबिर, ससुर मोबिन, सास परवीन, जेठ साजिद, ननद फिरदोश और मुरसलीन पुत्र यासीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें