छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही किशोरी को युवक ने कमरे में खींचकर बंधक बना लिया और रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी कमरे का ताला बंद कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बंद कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो दिन पहले घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने अपने घर के कमरे में उसे खींच लिया। आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी कमरे को ताला लगाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर किशोरी को कमरे से बाहर निकाला। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नाबालिग से की छेड़छाड़
गुलावठी। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। घटना के बाद किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की। थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालक से कुकर्म की रिपोर्ट
गुलावठी। ग्राम सैंठा में 14 वर्षीय बालक से गांव के ही एक व्यक्ति ने जंगल में ले जाकर जबरन कुकर्म किया। बालक ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित के चाचा ने गुलावठी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।