नकली डीजल फैक्ट्री पर लगी सील।
- फोटो : ब्यूरो
दिल्ली-बदांयू हाईवे पर भीमपुर दौराहे के पास बिना बोर्ड के कई वर्षा से अवैध डीजल-पेट्रोल की फैक्ट्री चल रही है। शुक्रवार देर शाम एसडीएम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में 40 हजार लीटर तेल, तीन मोटर चलित मशीनों को पकड़ा है। एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर सैंपल जांच को भेजा है।
आरोपी फैक्ट्री मालिक डिबाई निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र कैलाश चंद्र अग्रवाल के नाम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने डीजल-पैट्रोल फैक्ट्री पर शुक्रवार देर शाम छापा मारा। फैक्ट्री में जमीन में गड़े आठ टैंक में लगभग चालीस हजार लीटर सालवेंट व डीजल मिला।
20 से 25 लीटर, जलन सील केमिकल, काफी मात्रा में पाउडर के पैकेट मिलें। इसके अलावा चालू हालात में तीन मोटर मशीनें मिली। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि जांच के लिए तेल सैंपल लिए गए है। फैक्ट्री संचालक संजीव ने मोबाइल पर बताया कि उनकी फ्री सेल केरोसीन का लाइसेंस था।
दो साल से फैक्ट्री बंद थी। 40 हजार क्षमता के दो टेंकर लगे है। बता दें कि अनाज मंडी के सामने पुरूषोत्तम दास बिशंबर दयाल के नाम से एचपी कंपनी का पेट्रोल पंप है। कई वर्ष पूर्व पंप पर मिलावटी डीजल-पेट्रोल तेल की शिकायत मिलने पर कंपनी द्वारा कानूनी कार्यवाही की थी। कई माह बाद यह पेट्रोल पंप पुन: चालू हो गया। परंतु गुणवक्ता की शिकायत अब भी लोगों से मिलती रहती है।