प्रेमी के अपमान का बदला लेने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम प्रिंस की हत्या की थी। यह बात पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताई। पुलिस ने प्रेमी युगल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। बता दें मंगलवार को ग्राम मुतैना निवासी धमेंद्र का बेटा प्रिंस(4)घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था।
बुधवार सुबह धमेंद्र के घर के पिछवाड़े बोरे में बंद प्रिंस का शव मिला था। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले की ही महिला कविता को हिरासत में लिया था। एसओ अनिल प्रताप ने बताया कि पूछताछ में कविता ने बताया कि दो साल पहले उसके प्रिंस के चाचा कुलदीप के साथ संबंध थे। और ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी प्रमोद पुत्र श्रीचंद से भी उसके संबंध थे।
कुलदीप ने प्रमोद की पीटाई कर थी। अपमानित होने के कारण प्रमोद ने उसके पास आना छोड़ दिया था। उसी दिन से वह प्रेमी प्रमोद के अपमान का बदला लेने की फिराक में लगी थी। कविता ने बताया कि मंगलवार को वह फोन पर प्रमोद से बातें कर रही थी। इसी दौरान प्रिंस खेलते हुए उसके घर आ गया। उसने प्रिंस को कमरे में बंद कर लिया।
प्रमोद को बुलाकर उसके साथ मिलकर प्रिंस की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात्री में मौका पाकर उसने प्रिंस के शव को बोरे में बंद कर मकान के पीछे पड़े खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने कविता और प्रमोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।