फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की रडार पर तीन चिकित्सक

Sat, 29 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
doctor shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में तीन चिकित्सक विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं। एसपी विजिलेंस के निर्देश पर तीनों चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इस मामले में विजिलेंस ने सीएमओ से भी रिपोर्ट तलब की है।

स्वास्थ्य विभाग के तीन चिकित्सकों के खिलाफ एसपी विजिलेंस से गोपनीय शिकायत में कहा गया कि जिले में तैनात ये चिकित्सक गाजियाबाद-नोएडा में रहते हैं। ये तीनों कभी भी ड्यूटी पर नहीं रहते हैं। प्रभारी अधिकारियों से सांठगांठ के चलते इनकी उपस्थिति लगती रहती है।
विज्ञापन


यह तीनों चिकित्सक गाजियाबाद-नोएडा में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं, जोकि नियम विरुद्ध है। गोपनीय शिकायत के बाद एसपी विजिलेंस के निर्देश पर तीनों चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ने पूरे मामले पर सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि जनपद में ऐसे कई चिकित्सक हैं, जो ड्यूटी से नदारद रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त रहते हैं। सीएमओ के निरीक्षण में भी इन चिकित्सकों की पोल खुलती रहती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


 एसपी विजिलेंस ने शुरू की चिकित्सकों की जांच
विजिलेंस द्वारा जिले में तैनात तीन चिकित्सकों की रिपोर्ट मांगी गई है। तीनों की रिपोर्ट भेजी जा रही है। तीनों पर ड्यूटी नहीं करने के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगाए गए हैं। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें