फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप टेंडर रिलीज करने पर हंगामा, पथराव

Sat, 21 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली निगम में एक करोड़ के टेंडर प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से पूरी करने पर ठेकेदारों ने एसई दफ्तर पर खूब हंगामा किया। आरोप है कि गुस्साए ठेकेदारों ने एसई दफ्तर पर पथराव भी किया। ठेकेदारों ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है। वहीं, एसई ने टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बताया है।

शनिवार को हाईडिल कॉलोनी स्थित सर्किल द्वितीय में एक करोड़ रुपये का लाइन मेंटिनेंस का टेंडर निकाला गया। आरोप है कि अफसरों ने गुपचुप तरीके से अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दे दिया। जैसे ही इसकी भनक अन्य ठेकेदारों को लगी तो उन्होंने एसई दफ्तर पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ठेकेदार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि सर्किल द्वितीय में शनिवार को लाइन मेंटिनेंस की निविदा निकाली गई।  इस निविदा प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से पूरी करा दी गई। नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से ठेकेदारों के बीच खोला जाता है।
विज्ञापन


अन्य कई फर्म संचालक जब निविदा डालने के लिए पहुंचे तो कार्यालय में पता चला कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके विरोध में ठेकेदारों ने एसई के खिलाफ नारेबाजी की। सूत्रों का कहना है कि कुछ ठेकेदारों ने एसई  दफ्तर के बाहर पथराव किया। ठेकेदारों ने अब पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

आरोप पूरी तरह निराधार हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है। हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। टेंडर नियमानुसार दिया गया है।
- राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें