फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों की छित्तर परेड

Sat, 21 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रतिया
विज्ञापन
रतिया में संजय गांधी चौक पर छेड़छाड़ के आरोपी युवक को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
संजय गांधी चौक पर शनिवार सुबह स्कूल में जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंचे लड़कियों के परिजनों ने युवकों की धुनाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक को परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


निकटवर्ती गांव में स्थित स्कूल में जाने के लिए छात्र पुराना बस स्टैंड के पास संजय गांधी चौक पर खड़े होते हैं। आरोप है कि कुछ दिनों से दो युवक छात्राओं को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे। इस पर एक छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। शनिवार को छात्रा के परिजन भी संजय गांधी चौक पर छिप कर खड़े हो गए। जैसे ही उक्त युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू की तो छात्रा के परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई करनी शुरू कर दी। मौका पाकर एक युवक मौके से भाग गया, लेकिन दूसरे युवक को काबू कर लिया गया। इस मामले में शहरी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि एक आरोपी को काबू किया गया है, लेकिन कोई लिखित  शिकायत नहीं आने के कारण उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

एक अन्य मामले में गांव रत्तनगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही गंगूराम, बंटीराम के खिलाफ उसके घर में घुसकर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ममता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें