फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया भतीजी से रेप

Sun, 25 Jun 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने शराब के नशे में भतीजी के साथ रेप कर दिया। मामला दस दिन पहले का है। शुक्रवार शाम मायके से घर पहुंची मां को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो सप्ताह पहले अपनी आठ वर्षीय पुत्री को अपने देवर के पास छोड़कर मायके गई थी। आरोप है कि करीब दस दिन पहले शराब के नशे में धुत होकर रात के समय वह भतीजी को एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। शनिवार सुबह महिला पीड़िता को थाने लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया है।

महिला से जेठ ने किया रेप
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दिल्ली स्थित उसकी ससुराल में पति ने कुकर्म किया। एक दिन अकेले होने का फायदा उठाकर जेठ ने भी उससे रेप कर दिया। पीड़िता को आरोपी ससुराली मारपीट कर मायके में छोड़कर भाग गए। थाना स्तर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला का निकाह 17 फरवरी 2013 में दिल्ली के इस्माइलपुर मीठापुर निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति साजिद, जेठ आरिफ व जेठानी समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मैसेज भेजने वाला दबोचा
जहांगीराबाद। पिछले काफी दिनों से एक युवक द्वारा युवती को लगातार अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने व बीती रात युवती को अकेला देख घर में घुस कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। युवती की चीख सुन मौके पर पंहुचे परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से अश्लील संदेश भेजकर बेटी को परेशान कर रहा था। कोतवाली प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नौशाद के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें