चोरों ने शुक्रवार की रात दो दुकानों, मंदिर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों का माल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर चली गई।
बरसठी : क्षेत्र के धर्मदासपुर निवासी विनय मौर्य की मौर्या फैंसी क्लॉथ स्टोर्स के नाम से कस्बे में दुकान है। वह रोज की भांति रात्रि 8 बजे दुकान बन्द कर अपने घर चले गए। सुबह 8 बजे दुकान खोलने आये तो देखा कि शटर के दोनों तरफ लगा ताला गायब था और शटर गिरा था। यह देख विनय मौर्य के पैरों तले जमीन खिसक गई। शटर उठा कर अंदर देखा तो समान बिखरा था। दुकानदार ने बताया कि 3 दिन बैंक बन्द होने के कारण ईद की दुकानदारी के लिए समान ले आने के लिए गल्ले में एक लाख रुपये रखे थे, जो गायब है। और कपड़े के करीब 5-6 गठ्ठर थे वह भी गायब है। चोरी हुए कपड़ों की कीमत करीब 4 लाख बतायी गई। उधर, पास ही जरौटा रोड पर नरसिंह मेडिकल स्टोर की शटर का ताला काटकर 9 सौ रुपये उठा ले गए।
वहीं, रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गाँव में शुक्त्रस्वार कि रात चोरो ने हनुमान मंदिर में रखा घण्टाए दानपेटीएहनुमान जी का मुकुट समेत हजारो का उठा ले गए सुबह मन्दिर के पुजारी शिवानंद पांडेय मंदिर पर पूजा के लिए पहुँचे तो देखा मंदिर का ताला टूटा था सामान सब गायब देख आवाक रह गए
शाहगंज : कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज स्थित एक किराने की दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपया नगद लेकर भाग गए। तिसौली (जमुनियां) गांव निवासी जयसिंह अग्रहरी की किराने की दुकान कलेक्टरगंज में स्थित है। वह रोज की भांती शुक्त्रस्वार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। उधर शुक्रवार की रात में ही चारों ने ही उसके दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 40 हजार रुपये नगद उठा ले गए। इसकी जानकारी पीड़ित को शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब ट्रैक्टर से ड्राइवर रामधनी माल लेकर दुकान पर पहुंचा तो दरवाजे की कुंडी टूटा देखकर वह अचंभित रह गया।
इसके बाद इसी सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना पाकर जयसिंह अग्रहरि दुकान पर पहुंचे। अंदर देखा तो गल्ले में रखा 40 हजार रुपया गायब था। दुकान स्वामी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।