फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम समेत दो की मौत

Tue, 27 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुखार से जनपद में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुखार से मरने वालों की संख्या 108 हो गई।  बुगरासी के मोहल्ला पढ़ियोवाला निवासी डेढ़ वर्षीय राधिका चौहान पुत्री सोनू चौहान की बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राधिका को पिछले 4-5 दिन से बुखार था। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



वहीं, स्याना क्षेत्र के वैराफिरोजपुर गांव में  बुखार के चलते सौरभ त्यागी (35) की मौत हो गई। सौरभ को पिछले 7-8 दिन से बुखार आ रहा था। बताया जाता है कि बीती शाम उसकी हालत बिगड़ने पर हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार को जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेरठ ले गए।  बताया जाता है कि दोपहर को उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के एक बेटा आैर एक बेटी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें