तीसरी बेटी होने पर अपनी बेटियों की हत्या की धमकी देने वाले बाप की हैवानियत देख विशाखा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी दहल गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिटाई के चलते मासूम के शरीर में जगह-जगह फ्रैक्चर हो गए थे।
पसलियां तक टूट गई थी। इसके अलावा सिर में भी तीन फ्रैक्चर पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मासूम की मौत के बाद भी उसकी पिटाई की गई है।
बता दें कि औरंगाबाद के रायपुर कतौली निवासी रिंकू ने अपनी दो साल की बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विशाखा का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम पैनल के डॉक्टर विशाखा के शव को देख दंग रह गए।
पैनल के चीफ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा पहला केस देखा है। विशाखा के सिर की तीन हड्डियां टूट गई थी। उसके सिर में फ्रैक्चर होने से खून भरा गया था। हड्डियां जगह-जगह फ्रैक्चर हो गई हैं।
इसके अलावा पैर की पसलियां भी टूटी मिली। पेट पर भी काफी जख्म मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार हत्या पोस्टमार्टम से करीब 25 से 30 घंटे पहले की गई। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि विशाखा की मौत हो जाने के बाद भी उसे पीटा गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा कि शरीर की एक भी हड्डी सुरक्षित न हो। सिर की एक हड्डी टूटने से ही मौत हो जाती हैं। जबकि विशाखा के सिर की तीन हड्डियाें टूटी हुई थीं।