फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया में रविवार शाम कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित बैरिया चौराहे पर बाइक सवार पति-पत्नी की एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति का इलाज चल रहा है।

हादसे से नाराज आसपास के लोगों ने कुछ समय तक सड़क पर बैठकर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसओ ओपी राय ने लोगों को समझा बुझाकरशांत कराया।

रवींद्रनगर धूस के रहने वाले नचिकेता और उनकी पत्नी प्रीती उम्र 30 वर्ष रविवार की शाम कसया की ओर आ रहे थे। जब वह बैरिया चौरोहे के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से सीएचसी कसया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रीती को मृत घोषित कर दिया। एसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले से जुड़ी सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें