स्टेशन ओवरव्रिज स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर छह लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह होश आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है।
जंक्शन स्टेशन ओवरव्रिज निवासी सुनील साहू प्रापर्टी डीलिंग और हलवाई का काम करता है। बुधवार को जमीन के छह लाख रुपये उसे मिले थे। अनिल ने छह लाख रुपये से भरे थैले को आलमारी में रख दिया। बुधवार रात सुनील, उनकी पत्नी और बच्चे कमरे में सो रहे थे।
किसी समय चोर मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुस गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने सो रहे परिवार को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद आलमारी खोलकर छह लाख रुपये चोरी कर लिए और भाग गए। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।