फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने जा रही महिला की ट्रक ने ली जान 

Fri, 19 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगोपालगंज। प्रतापगढ़ से अपने भाई को राखी बांधने के लिए पति के साथ मायके जा रही महिला को लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे पर ट्रक ने कुचल दिया। उसका पति साफ बच गया। ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया। ऐन राखी के रोज इस हादसे से दोनों परिवार में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में हथिगवां इलाके के गडे़रियन का पूरा गांव निवासी वीरेंद्र पाल मजदूरी करता है। नवाबगंज के अंधियारी गांव में उसकी ससुराल है। बृहस्पतिवार सुबह वीरेंद्र के साथ साइकिल पर उसकी पत्नी सुमित्रा देवी (35) अपने भाई को राखी बांधने की खातिर अंधियारी में मायके के लिए निकली थी। वे दोनों सुबह करीब दस बजे लखनऊ हाईवे पर लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए एक ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुमित्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। वहां भीड़ लग गई। ड्राइवर ट्रक से उतरकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस से कहा कि सड़क पटरी पर दुकानों की वजह से यह हादसा हुआ। ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ पटरी की दुकानों को हटवा दिया। साथ ही शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। त्योहार पर इस अनहोनी से सुमित्रा के मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। अपनी आंखों के सामने पत्नी की मौत से वीरेंद्र गमगीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें