फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने की रेप पीड़िता से पूछताछ

Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले की अधिवक्ता के तीन बेटों को फंसाने का आरोप तूल पकड़ने पर मंगलवार को डीजीपी कार्यालय से दो सदस्यीय टीम ने सिकंदराबाद पहुंच कर रेप पीड़िता से पूछताछ की । साथ ही पीड़िता के परिजनों, आरोपी युवकों और जांच करने वाले पुलिसकर्मियों से भी बयान लिये।
विज्ञापन


बता दें कि 16 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने जा रही नगर निवासी नाबालिग छात्रा को अगवा कर दस दिन तक रेप किया गया था। पुलिस ने 26 नवंबर को छात्रा को बदहवास हालत में सुखलालपुर से बरामद किया था। छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर पुलिस ने नगर निवासी शाहवेज, उबैद, हसन, सलीम के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोपियों में शाहवेज, उबैद अधिवक्ता असलम के पुत्र है। अधिवक्ता ने जीफ जस्टिस, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, से प्रार्थना पत्र के माध्यम से झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह हाईवे गैंगरेप के आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण पुलिस उनसे रंजिश रखती है। वहीं 13 नवंबर को पुलिसकर्मियों ने बैंक के बाहर लाइन में खड़े उनके भतीजों के साथ मारपीट की थी। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

इस कारण कोतवाली पुलिस ने उनके बेटों को इस गैंगरेप केस में नामजद कर दिया। अधिवक्ता की शिकायत पर मंगलवार को डीजीपी कार्यालय लखनऊ से पहुंची दो सदस्य टीम ने पीड़िता, पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष, और अधिवक्ता द्वारा भतीजों के साथ मारपीट व उनके साथ अभद्रता करने में आरोपी बनाए गए पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें