फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी

Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
हरियावां। देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात घर लौट रहे मजदूरों को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने एक मजदूर को गोली मार दी। अन्य मजदूरों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर घायल मजदूर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी रजनीश (22) सोमवार सुबह गांव निवासी रक्षपाल, अशोक व राजू के साथ बाइक पर कड़ाही पावर हाउस पर मजदूरी करने गया था। रजनीश का चचेरा भाई रिषीपाल संविदा पर लाइनमैन है। रात को लौटते समय रिषीपाल रजनीश आदि से पहले साइकिल से घर जाने के लिए निकला था।

उसके पीछे रजनीश समेत चारों लोग बाइक से उसके पीछे आ रहे थे। हरदोई-पिहानी रोड पर पुराबहादुर के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रिषीपाल को रोकने का प्रयास किया। इस पर रिषीपाल पुलिया के नीचे कूद गया। इसी दौरान रजनीश, अशोक, राजू व रक्षपाल भी पीछे से आ गए। बदमाशों ने असलहा लगाकर उन लोगों को भी लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


अशोक ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गोली रजनीश को सीने में लग गई। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। जबकि एक बदमाश को अशोक पकड़े रहा। रिषीपाल की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश को हिरासत में लेकर घायल रजनीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान अनीश निवासी बोझवा थाना हरियावां के तौर पर हुई है। रिषीपाल की तहरीर पर अनीश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें