फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई पर भी वही हाल, ठेकों पर नहीं थमा बवाल

Fri, 07 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बाद अब कस्बे के बुध पैंठ में बृहस्पतिवार सुबह देशी शराब के ठेके पर महिला-पुरुषों ने तोड़फोड़ कर शराब की पेटियों को बाहर निकालकर आग लगा दी। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात, सीओ अनूपशहर, सीओ स्याना समेत करीब आठ थानों की फोर्स पहुंची तो लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने 17 महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर, खुर्जा क्षेत्र के अरनिया/छतारी में भी शराब को लेकर दो स्थानों पर महिलाओं ने बवाल किया। अरनिया के सुरजावली गांव में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाकर महिलाओं ने आरोपी की धुनाई कर दी। वहीं, छतारी के चौढेरा में ठेका पर महिलाओं ने तोड़फोड़ कर हंगामा किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को हिरासत में लिया है।

दिनेश कुमार पुत्र होती सिंह निवासी सलेमपुर ने एफआईआर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे राजवती पत्नी बिजेंद्र, अंजू पुत्री देवेंद्र सिंह, वर्षा पुत्री नेत्रपाल, अंजू पुत्री विजेंद्र, बाला पत्नी ऊदल, कांति पत्नी गोकुल, तारा पत्नी टीकम सिंह, कमलेश पत्नी राम सिंह,
विज्ञापन


अतरी पत्नी जगदीश, निर्मला पत्नी देवेंद्र सिंह, कमलेश पत्नी पूरन सिंह, मनी पत्नी गुल्ला 75-80 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर ठेका पर धावा बोल दिया। लोगों ने ठेका के सेल्समैन अंकित पुत्र जितेंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी मुजफ्फरनगर को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

भीड़ ने ठेके का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 3.5 लाख रुपये की देशी शराब सड़क पर फेंक दी और आग लगा दी। आरोपियों ने गल्ले में रखे 15-16 हजार रुपये जला दिए।  एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, बुधवार दोपहर ककरई स्थित ठेके में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मंजू पत्नी सुभाष, नीतू पत्नी लाला और सुनीता पत्नी इंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छतारी के गांव चौढेरा में ठेके पर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की। महिलाएं गांव से ठेका हटाने की मांग कर रही थीं।

पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुष को हिरासत में ले लिया। सेल्समैन नरेश की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि  तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
कन्या इंटर कॉलेज के पास ठेके का बढ़ रहा विरोधः कस्बा जहांगीराबाद में ही मुख्य बाजार स्थित कन्या इंटर कॉलेज से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका है।

जिसका लोग काफी दिनों से विरोध कर रहे हैं। ऐसे में शराब के ठेके पर भी बवाल होने की आशंका है।

ठेका संचालकों में भय, ठेके रहे बंद
 ठेकों पर महिलाओं का प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विरोध का असर अमरगढ़ में दिखाई दिया है। हंगामे के भय के चलते ठेके बृहस्पतिवार को अमरगढ़ में बंद रहे। दरअसल, कुछ दिन पूर्व दौलतपुरकलां में एक ठेके को महिलाओं ने फूंक दिया था।

बृहस्पतिवार को जैसे ही जहांगीराबाद में भी शराब ठेके पर महिलाओं के धावा बोलने की सूचना मिली, अमरगढ़ के ठेके पर सैल्समैन ने ताला डाल दिया। हालांकि, अमरगढ़ में किसी ने भी विरोध दर्ज नहीं कराया है। भय के चलते सेल्समैन ने खुद ही दोनों ठेकों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि चोरी छिपे अब भी ठेके पर शराब की बिक्री की जा रही है।

जनपद में शराब की 33 दुकानें बंद
लगातार हो रहे जन विरोध के चलते जनपद में करीब 19 शराब की दुकानें बंद हैं। करीब 14 दुकानों में लूटपाट, आगजनी एवं तोड़फोड़ हो चुकी हैं। जनविरोध के चलते बंद हुई दुकानों में खानपुर की ढकरोली, ककोड़, ककोड़ की झाझर, शिकारपुर की हातिमपुर, सिकंदराबाद की बोढ़ा, डिबाई का कर्णवास, लक्ष्मणपुर, नरसेना की रहटीवाली प्याऊ, अरनिया की बादौली, अनूपशहर की तीन, गुलावठी की रेलवे रोड, जहांगीराबाद की पांच दुकानें हैं।

तोड़फोड़ की तो लग सकता है रासुका
हाईवे किनारे से ठेकों को हटवाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ठेके आबादी में शिफ्ट होने लगे हैं। इससे नाराज लोग रोज ठेकों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर डीएम-एसएसपी ने ऐसे लोगों पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई के आदेश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए हैं।  एनएसए लगने पर आरोपी को कम से कम एक वर्ष तक जेल में रखा जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें