फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की फैक्ट्री चलाते तीन धरे

Wed, 04 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चोला चौकी पुलिस ने गांव नौसाना में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक वर्ष 1989 से अवैध तमंचे बना रहा है। पकड़े गए लोगों के पास से बने-अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के औजार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि  पकड़े गए लोग गांव नौसाना में बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर इरशाद पुत्र स्व. शमशाद,खालिद पुत्र इरशाद और पवन भारती पुत्र प्रमोद भारती हैं। पुलिस को मौके से एक अधबनी देसी बंदूक 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक कारतूस, एक अधबना तमंचा 315 बोर और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि इरशाद वर्ष 1989 से अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा है। इरशाद कई बार जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें