फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, हंगामा

Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। बाग में आम तोड़ते वक्त मासूम करंट की चपेट में आ गया। बाग में अवैध रूप से तार बिछे हुए थे, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जेई ने बाग मालिक के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के वलीपुरा रोड स्थित एग्रीकल्चर दफ्तर के सामने एक व्यक्ति का आम का बाग है। बाग मालिक ने बाग के चारों तरफ लोहे का तार बिछा रखा है। इस तार में ट्यूबवेल की लाइन से अवैध रूप से बिजली छोड़ रखी है, ताकि कोई बाग के अंदर न घुस सके। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी रामगोपाल (12) बाग में आम तोड़ता था।

सोमवार सुबह आम तोड़ते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


वलीपुरा बिजलीघर जेई डीवीएस नागर ने बाग मालिक के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। जेई ने तहरीर में कहा है कि बाग मालिक चोरी से बाग के चारों तरफ बिजली के तार फैलाकर करंट छोड़ रहा था। इसी की चपेट में आकर मासूम की मौत हुई है।

ठीक नहीं थी आर्थिक स्थिति ः मृतक रामगोपाल के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह मूलरूप से चांदपुर का रहने वाला था और गर्मियों की छुट्टी में वहलीमपुरा स्थित नानी के घर आया हुआ था। इस दौरान ही वह बाग में रोजाना 50 रुपये में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें