फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने की रेप की कोशिश

Wed, 14 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
गाजियाबाद में तैनात कांस्टेबल ने कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की। पीड़िता ने चौकी पर तहरीर दी तो पुलिस ने फटकार कर भगा दिया। महीने भर बाद पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर की सुबह परिजन खेत पर गए हुए थे। तभी अकेले होने का फायदा उठाकर गाजियाबाद पुलिस में तैनात गांव निवासी कांस्टेबल घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए।

सुनकर पड़ोसी पहंुचे तो  तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जाते-जाते आरोपी ने  झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जब वह चौकी पर गई तो पुलिस ने भगा दिया। बाद में पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नई मंडी चौकी प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने युवती के भाई के खिलाफ बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दे रखी है।

महिला से रेप की कोशिश
तहसील क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई महिला से एक युवक ने रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने तहरीर दी है। तहसील क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला मंगलवार शाम को किसी खेतों पर गई थी।

इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और महिला को खेत की तरफ खींच कर रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें