फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन बाइकें बरामद आरोपी भाग निकला

Fri, 24 Jun 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बाइक - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पवसरा बस अड्डे के पास मरम्मत की आड़ में मैकेनिक चोरी की सस्ते में बाइकें बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसकी दुकान और गोदाम पर छापा मारा तो वहां डेढ़ दर्जन चोरी की बाइकें मिलीं। इस दौरान गांव खाजपुर निवासी आरोपी भाग निकला। पुलिस आरोपी के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के छापे के दौरान गोदाम में वाहनों के बाइक के पार्ट्स की अदला-बदली कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सभी वाहनों को पिकअप गाड़ी में भरवाकर थाने भेज दिया। औरंगाबाद कोतवाल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मैकेनिक चोरी के वाहनों को  बेचने के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें