फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, नदी में फेंका शव

Mon, 02 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर केातवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव बाईपास स्थित काली नदी में फेंक दिया। रविवार दोपहर काली नदी में उसका शव मिला। मृतक किशोर शुक्रवार दोपहर से लापता था।
विज्ञापन


परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला फैसलाबाद निवासी सब्बुल पुत्र भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वाहन चालक है।

बेटा रिजवान (16) दो दिन पहले 30 दिसंबर 2016 को बिना बताए घर से चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार दोपहर एक बजे सूचना मिली कि शिकारपुर बाईपास रोड स्थित काली नदी के किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा है।
विज्ञापन


परिजनों ने मौके पर देखा तो शव रिजवान का था। रिजवान के शरीर पर चाकू के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रिजवान की चाकू मारकर हत्या की गई है। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हत्या के कारणों की जांच की जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें