फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने दुकानों के आगे सो रहे लोगों को रौंदा

Fri, 10 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नरौरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
रामघाट थाना क्षेत्र के जरगवां गांव में बृहस्पतिवार रात दूध के मिनी टैंकर ने बिजली के खंभे को तोड़कर दुकानों के आगे सो रहे चार लोगों को रौंद दिया। एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर है जबकि एक को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई । पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार है।
विज्ञापन


बदायूं के उझयानी कसबे के रहने वाले भूरे खां पुत्र मौहम्मद खां (45) पशुओं के व्यापारी हैं। वह अपने व्यापार के कार्य से अपनी ससुराल जरगवां आए हुए थे। बृहस्पतिवार को भूरे खां एवं जरगवां निवासी शमशाद (46), नौशाद (25) व सलीम (24) के साथ बृहस्पतिवार की रात को रामघाट-अतरौली मार्ग की सड़क के किनारे दुकानों के आगे बने चबूतरे पर सोए हुए थे।

रात में नरौरा से अतरौली की ओर जा रहे एक दूध का अनियंत्रित मिनी टैंकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को तोड़ता हुआ दुकानों के चबूतरे पर सो रहे लोगों के उपर चढ़ गया। भूरे खां  (45 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि शमशाद, नौशाद व सलीम घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। रामघाट पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक के साले बुलबुल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत
नई मंडी चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। हजरतपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार (60) पुत्र दिलदार रोडवेज बस अड्डे के पास एसबीआई के एटीएम पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अशोक साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर अनूपशहर अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें