ट्यूशन पढ़ने आ रहे एक छात्र की बाइक धुंध के कारण खड़े ट्रैक्टर में भिड़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन उसका शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए।
बीबीनगर क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी करनसिंह का 20 बर्षीय धेवता सोनू कुचेसर किला के आरआरकेके इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। रविवार को सोनू बाइक से बीबीनगर ट्यूशन पढ़ने आ रहा था। प्रात: धुंध के कारण ग्राम धुमैड़ा के निकट सड़क खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजन बीबीनगर के सीएचसी लाए जहां से चिकित्सकों ने उसे हापुड़ रेफर कर दिया। हापुड़ ले जाते समय रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया।
वहीं पहासू स्थित ईदगाह मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार अलीगढ़ के अतरौली निवासी बिल्लू पुत्र नौबत सिंह घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।