फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने में आई मां को लगी गोली

Sun, 11 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में मामूली विवाद में युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। बच्चे को बचाने आई उसकी मां के बाजू में गोली लग गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।    नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सलाउद्दीन मलिक पावर कारपोरेशन में ठेकेदार हैं।

सलाउद्दीन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे 14 वर्षीय बेटा सुहेल घर के दरवाजे पर बनी सीढ़ियों पर नहा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक पर छीटें पड़ गए। युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी और अपने दोस्तों को बुलाकर ले आया। आरोपियों के हाथ में तमंचे थे। शोर सुनकर पत्नी शबनम भी घर से बाहर आग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शबनम के मासूम बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। शबनम अपने बच्चे को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर लेट गई। आरोपियों ने गोली चलाई तो एक गोली शबनम की बाजू में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर शबनम को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी इलाके का बदमाश है और खुद को एक सफेदपोश  जनप्रतिनिधि का भतीजा बताता है। दबंगों के चलते पीड़ित ने घर छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें