फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के भाई पर पिस्टल तानी

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत औरंगाबाद चेयरमैन राजकुमार लोधी के भाई सतीश लोधी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चेयरमैन के भाई ने पांच नामजद व चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध औरंगाबाद थाने में तहरीर दी है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मोहल्ला जंगलीपीर में चेयरमैन राजकुमार लोधी का आवास है। रात्रि करीब दस बजे चेयरमैन के भाई सतीश लोधी अपने घर पर टीवी देख रहे थे। तभी कुछ युवकों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। सतीश का कहना है कि दरवाजा खोलते ही युवक अंदर आ घुसे और चेयरमैन की तलाश करने लगे।

चेयरमैन के घर पर मौजूद नहीं मिलने पर सतीश की कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए पता बताने के लिए कहा। इसके बाद वह सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन


सतीश ने इस संबंध में महेश प्रजापति, कुलदीप, पवन, सतीश, महेश समेत चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध औरंगाबाद थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।

बता दें कि तीन दिन पहले विपक्षी खेमे के पवन लोधी ने चेयरमैन व उनके एक साथी पर पिस्टल से गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब चेयरमैन पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष के विरुद्ध पिस्टल तानने की तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों ही मामलों को राजनीतिक प्रतिद्वंदता मानकर चल रही है।

 युवक को फोन पर मिली हत्या की धमकी
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर खबर चलाना भारी पड़ गया। उसके मोबाइल पर लगातार धमकी भरी कॉल आने लगीं हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वालों ने अपने नाम भी बता दिए। लगातार धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुलदीप कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक समाचार पत्र में कार्यरत है। 17 दिसंबर की शाम करीब सात बजे थाना कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी में एक तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर एक खबर सोशल मीडिया पर चलाई थी।

तहरीर में एक नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के नाम थे। उस खबर को चलने के बाद रातभर कुछ अज्ञात नंबरों से धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वालों ने जान से मारने की ध्माकी दी। उन्होंने अपने नाम सुजीत शर्मा व मनोज ठाकुर बताया।

जिनका मोबाइल नंबर 9557589529, 9761203301, 9675477993 है। इन नंबरों में से 9557589529 सुजीत शर्मा नाम से लगातार धमकी मिल रही है। कुलदीप कुमार सक्सैना ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें