फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा तट पर खनन के खेल का हुआ भंडाफोड़

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
illegal mining
विज्ञापन
घाघरा तट पर विक्रमजोत-धुसवा बांध के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हो रहेे बालू खनन के ऐसे ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, जहां से पानी के भीतर पाइप लाइन के जरिए बालू निकाला जा रहा था। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार सोमवार देर शाम की गई पुलिस की गोपनीय छापेमारी में मौके से सौ-सौ मीटर की ऐसी छह पाइप लाइन मिली है। जिसके जरिए करीब सौ ट्रक बालू जमा करके ट्रकों के जरिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की दबिश देख खनन कर रहे मजदूरों व उनके सहयोगियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मौके से कई ट्रक, दो पोकलेन मशीन, छह बाइक के अलावा वहां से छह विद्युत मोटर  बरामद किया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे खनन करने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि वहां जब पुलिस टीम पहुंच गई तब मुकामी पुलिस को खबर की गई। वहां ऐसी व्यवस्था पाई गई, जिससे साफ लग रहा है कि काफी दिनों से यह कारोबार चल रहा है। एसपी के अनुसार जानकारी प्रशासन एसडीएम हर्रैया को दे दी गई  है। ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें