फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने मुस्लिम फंड के सेक्रेटरी को पीटा

Thu, 24 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खाते में जमा रुपये नहीं देने पर मुस्लिम फंड के खाताधारकों ने सेक्रेटरी की घेरकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया। दर्जनों लोगों ने सेक्रेटरी और उसके सहयोगी पर लोगों के पैसे गबन करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

नगर निवासी राजे किरनपाल, आश मौ. फरहाना, जरीना, काली, रंजीत, निसात, बबीता, उषा, प्रेमवती, नसमुद्दीन, लता, सोनू, मंजू, जगवती, मोहन, वीरवती, माया, मोबीन, शहजाद, शंकरलाल सैनी, रणवीर, सरोज, रेशमा, नरेश, इरफान, जमीला, मोहनी, अशोक कुमार आदि ने बताया कि जीटी रोड बंसल टॉकिज के पास स्थित खिदमत-ए-आवाम मुस्लिम फंड में लोगों ने खाता खुलवाया था।
विज्ञापन


खाताधारकों ने बताया कि वह काफी दिनों से इस फंड में रुपये जमा कर रहे थे। बाद में संदेह होने पर कुछ दिनों से वह मुस्लिम फंड के संचालक से अपने रुपये लौटाने की मांग कर रहे थे। लेकिन संचालक रोज बहाना बनाकर टरका रहा था। बुधवार को लोगों का धैर्य टूट गया और खाताधारकों ने मुस्लिम फंड के कार्यालय पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मुस्लिम फंड के सेक्रेटरी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल से सेक्रेटरी को छुड़ाकर थाने ले आई। बाद में खाताधारकों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सेक्रेटरी सहित मुस्लिम फंड के अन्य सदस्यों पर गबन का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाली जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें