फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने का मामला: बैंक से रुपये निकालने की बात कर घर से निकला था युवक

Thu, 24 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंक से रुपये निकालने की बात कर घर से निकला था युवक 
जसोला लिविंग स्टाइल मॉल के बाहर युवक को गोली मारने का मामला:
इलाज के दौरान गोली लगने से घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
बैंक से रुपये निकालने की बात कर घर से निकला था युवक
​-पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा, छानबीन जारी
-मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसोला स्थित लिविंग स्टाइल मॉल के बाहर युवक को गोली मारने के मामले में पीड़ित ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अलीम खान (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को ही एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद अलीम का शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। पुलिस को मॉल के बाहर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अलीम खान अपने परिवार के साथ शाहीनबाग 228/2 में रहता था। इसके परिवार में पिता फरीद खान, मां दो बहनें व एक भाई है। अलीम फोटोग्राफी का काम करता था। अलीम के चचेरे भाई अब्दुल वाहिद खान ने बताया कि दोपहर के समय अलीम बैंक से रुपये निकालने की बात कर घर से निकला था।
विज्ञापन


इस बीच शाम 7.15 बजे लिविंग स्टाइल मॉल के बाहर अज्ञात लोगों ने उसके सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सरिता विहार थाना पुलिस ने पीड़ित को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपकर छानबीन शुरू कर दी है। परिवार ने कुछ लोगों के  नाम पुलिस को बताए है, उसके आधार पर पुलिस आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें