विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस ने क्षेत्र मं अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया। रविवार को चार जगहों पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
स्याना में पुलिस टीम ने हाजीपुर रजवाहा तिराहे पर अवैध शराब ले जा रहे तेजपाल पुत्र रिसाल को धर दबोचा। उसके पास एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
वहीं सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दनकौर रोड से सासियागढ़ी निवासी दिनेश पुत्र टीकम को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा खानपुर में पुलिस ने गांव काचरौट में परचून की दुकान से 48 पव्वे तथा मनिया टीकरी गांव के कलुवा के यहां से 45 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उधर गाजियाबाद मं कविनगर पुलिस ने लालकुआं से चेकिंग के दौरान शराब तस्कर हरीश निवासी स्याना बुलंदशहर को दबोचा है। इससे दिल्ली मार्का पांच अंग्रेजी बोतल मिली हैं।