मिश्रिख कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा। वाहन में 46 गोवंश लदे हुए थे। हालांकि वाहन चालक व क्लीनर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने बरामद गोवंश को गौशाला भेज दिया है।
मिश्रिख कोतवाली पुलिस शनिवार रात कस्बे में नहर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी।
पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो क्षेत्र के करमसेपर गांव के पास चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक से पुलिस ने 46 गोवंश बरामद किए हैं। जिन्हें तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद मवेशियों को गौशाला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।