फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी सलमान ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 22 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली के पांच हजार के इनामी बदमाश सलमान ने बुलंदशहर कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया । सलमान कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है। हाल में सलमान पुलिस मुठभेड़ में बचकर निकलकर भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस सलमान की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बदमाश सलमान पर कोतवाली सिकंदराबाद में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों में है। 30 मई को सलमान, इमरान हैजा, शाहनवाज पुलिस मुठभेड़ में भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोपियों के वांछित रहने पर कप्तान ने कोतवाली की सिफारिश पर सभी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में 14 जून को इमरान हैजा पुलिस की पकड़ में आ गया था। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को सलमान ने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस सलमान का रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें