फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा दो किशोरियां स्टेशन पर मिलीं

Wed, 22 Jun 2016 11:00 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
एक गांव निवासी दो किशोरियों को डेढ़ माह पूर्व दो युवकों ने असलहे की नोंक पर अगवा कर लिया था। दोनों युवक किशोरियों को रात में ट्रेन से बाहर ले जाने की तैयारी में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर किशोरियों को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक रात का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।
विज्ञापन


किशोरियों को महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी 14 व 17 वर्षीय दो किशोरियों को डेढ़ माह पूर्व गांव निवासी सुनील व पड़ोसी गांव परसीपुरवा निवासी अरविंद ने असलहे की नोंक पर अगवा कर लिया था। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरियों का पता न लग सका था।

दोनों के परिवारीजनों ने कोतवाली में अरविंद और सुनील को नामजद करते हुए तहरीर दी थी।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक विनय यादव ने बताया कि मंगलवार रात युवकों द्वारा सहयोगी की मदद से किशोरियों को ट्रेन द्वारा बाहर ले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस पर उप निरीक्षक भगवान यादव, दीनानाथ यादव, हेड कांस्टेबल बीरबल के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की गई। अंधेरे का फायदा उठाकर युवक और उनके सहयोगी भाग निकले, जबकि किशोरियों को बरामद कर महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें