जंक्शन चौकी क्षेत्र के पीएनबी कॉलोनी में दबंगों ने रंजिशन घर में घुसकर लाठी-डंडे और तमंचे की बट से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित के घर में रखी बाइक और अन्य सामान भी तोड़ डाला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार शाम पीएनबी कॉलोनी निवासी छीतर सिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी, पोता अमित चौहान और कॉलोनी के ही बब्बू के साथ बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही चार लोग पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट से घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़ित छीतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिब्बू, भुवनेश, चुन्नू और गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।