फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने 10 हजार देकर वसूले 12 लाख

Sun, 14 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सूदखोर ने 10 हजार देकर वसूले 12 लाख - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सूदखोर ने एक किशोर से दस हजार रुपये के बदले 12 लाख रुपये वसूल लिए और अभी 14 लाख बकाया बता रहे हैं। आरोपी ने पीड़ित से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी, इसके साथ ही पुलिस पीड़ित को धमका रही है। शनिवार को पीड़ित ने प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन


चौधरीबाड़ा निवासी देशरतन ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा कक्षा 12 का छात्र है। कुछ लोगों ने नाबालिग बेटे के माध्यम से एक युवक को दस हजार रुपये उधार दे दिए। रुपये वापस न होने पर उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया।

जानकारी होने पर पर परिजनों ने उनका भुगतान कर दिया।  सूदखोरों ने 30 प्रतिशत की दर से ब्याज मांगा। छात्र ने दबाव में आकर घर से नकदी-जेवरात आरोपियों को देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


अब तक करीब 12 लाख रुपये का सामान दे चुका है। आरोपी अभी 14 लाख रुपये बकाया बता रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। पीड़ित का आरोप है कि 12 मई की शाम आरोपी पीड़ित की हलवाई की दुकान पर तोड़फोड़ कर दी।

शनिवार को पीड़ित ने प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई। प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मदद का आश्वासन दिया है। देशरतन ने बताया कि उसका बेटा सूदखोरों की धमकी से तंग आकर दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि देशरतन के पुत्र पर 25-30 लोगों के रुपये उधार हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें