फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना विधायक प्रतिनिधि को रोककर पीटा, हंगामा

Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मूढ़ीबकापुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब की नाप कराने पहुंचे प्रधान और लेखपाल की पूर्व प्रधान के समर्थकों से कहासुनी हो गई। प्रधान समर्थकों ने एक युवक की पिटाई कर दी और थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर पूर्व प्रधान के समर्थकों की सूचना पर आ रहे स्याना विधायक के प्रतिनिधि की गाड़ी को रोककर प्रधान समर्थकों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना से गुस्साए विधायक प्रतिनिधि के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सीओ सिटी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोला।
 
मूढ़ीबकापुर गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह गुर्जर, लेखपाल निरंजन के साथ पूर्व प्रधान के खेत के बराबर में तालाब की नाप-तौल कराने के लिए पहुंचे। आरोप है कि पूर्व प्रधान के समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान समर्थकों ने पूर्व प्रधान पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी और उल्टा थाने में तहरीर देने के लिए पहुंच गए। उधर, पूर्व प्रधान के समर्थकों ने मामले की सूचना स्याना विधायक दिलनवाज खान के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह को सूचना दी। सूचना पर गांव आ रहे विध्‍ाायक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह को प्रधान समर्थकों ने पवसरा तिराहे पर रोक लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

बाद में गाड़ी से नीचे उतारकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर प्रतिनिधि समर्थक मौके पर पहुंचे और पुलिस के रवैये से नाराज होकर बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसओ की प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक हुई।

ग्रामीणों ने डीएम-एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए पुलिस की किसी बात को सुनने से इंकार कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि  पीड़ित योगेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान समेत पांच को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।  वहीं, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुर्जर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लेखपाल के साथ तालाब की नापतौल करने के लिए गए थे, वहां पूर्व प्रधान के समर्थकों ने हाथापाई कर दी, दो राउंड फायर होने से वहां से भागकर हमने जान बचाई है।

भतीजे ने की आत्मदाह की कोशिश
स्याना विधायक दिलनवाज खां के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले से गुस्साए उनके के भतीजे और छात्र नेता अमित माहुर ने भारी पुलिस फोर्स के सामने अपने ऊपर केरोसिन की बोतल उड़ेल कर बखेड़ा कर दिया। वहीं, पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस तत्काल उसे अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जाम में फंसी रही एंबुलेंस
स्याना से औरंगाबाद होते हुए बुलंदशहर जा रही एंबुलेंस भी आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। किसी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। उधर, दो घंटे जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम खुलवाने में भी पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें