फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरशिप की रंजिश में हुई थी रामभूल की हत्या

Fri, 12 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
शिकारपुर पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मानपुर गांव में हुई राशन डीलर रामभूल की हत्या गांव के ही दो लोगों ने की थी। आरोपियों ने राशन डीलर को लेकर सवा साल पहले हुए विवाद के चलते वारदात की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि दूसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई 16 की रात करीब एक बजे सोते समय रामभूल (राशन डीलर) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रामभूल के पुत्र राजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान सर्विलांस के जरिए कुछ लोगों के नाम सामने आए। 12 अगस्त 16 की सुबह रामपुर मानपुर के जंगल से गांव निवासी ललित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ललित ने  बताया कि करीब 15 माह पहले वह गांव का राशन डीलर था। रामभूल ने गांववालों के साथ मिलकर जिला आपूर्ति अधिकारी के यहां शिकायत कर दी थी। जिससे उसका राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।

इसी रंजिश के आधार पर उसने अपने साथी राहुल कुमार पुत्र रामसिंह के साथ मिलकर रामभूल की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने ललित की निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर का और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। वारदात की रात वह एक वाहन से गांव पहुंचे और हत्या करके हरियाणा वापस चले गए। एसपी देहात ने बताया कि  राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें