फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों से सवा लाख का माल चोरी

Fri, 10 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के तीन स्थानों पर धावा बोलकर चोरों ने करीब सवा लाख रुपये का माल उड़ा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाली में पीड़ितों ने तहरीर दी है। बुधवार को अहीरपाड़ा निवासी विष्णु अपने परिवार के साथ किसी काम से अलीगढ़ गया था। रात किसी समय चोर ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए।

चोरों ने आलमारी में रखे नगदी, जेवर और अन्य कीमती सामान समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा गोइनका कॉलोनी निवासी राजीव आहूजा की कबाड़ी बाजार स्थित हार्डवेयर की दुकान में टीन शेड काटकर चोर घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने पीतल के पार्ट्स, नल की टोटी समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं विकास नगर निवासी टिंकू की लोहे के गेट की दुकान में घुसे चोरों ने करीब पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों  ने तहरीर दी है।

 मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
 नगर कोतवाली क्षेत्र की सूर्यनगर कालोनी में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूर्यनगर द्वितीय निवासी लोकेश कुमार पुत्र स्व. जयप्रकाश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन फरवरी को अपनी बहन से मिलने मुजफ्फरनगर गया था।

पांच फरवरी 2017 की शाम को वापस घर आया तो मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर देखा तो अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा था। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे 15 हजार कैश, दो चांदी की पायल, एक सोने की चेन और अन्य जरूरी कागजात लेकर चले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा
 पुलिस ने दो लोगों को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।  एसआई प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि बुधवार की रात्रि पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने दो लोगों को सड़क किनारे रखे खोखे में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश पुत्र नरेश, दीपक पुत्र रामलाल बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गेहूं चोरी करने वालों  को भेजा जेल
 घेर में रखी टंकी से गेहूं चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव इस्माइलपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके घेर में रखी दो टंकियों में गेहूं भरे है। बुधवार को जब उसकी पत्नी घेर में पहुंची तो टंकी के आस-पास गेहूं बिखरे हुए थे। रास्ते में पड़े गेहूं गांव के ही तरूण पुत्र सुरेश, चरण सिंह पुत्र दीपचंद के घर तक पहुंच रहे थे। तलाशी लेने पर दोनों के घर से गेहूं बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें