फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर 7वीं की छात्रा से रेप, लुधियाना निवासी व्यक्ति पर केस दर्ज

Fri, 10 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोहाली के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही सातवीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को बहला फुसलाकर लुधियाना ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान मोहन निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-363, 366ए, 376 आईपीईपीसी व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी शहर के एक सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है। दो फरवरी की शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसी बीच तीन फरवरी को छात्रा अचानक घर पहुंच गई।

जब उन्होंने उससे पूछताछ की वह कहां थी। उसने पिता को बताया कि मोहन निवासी लुधियाना उसे शादी का झांसा देकर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी लुधियाना का रहने वाला था, लेकिन उनके घर के पास ही रहता था। इस दौरान छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें